फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री स्टालिन ने PM मोदी से की मुलाकात, तमिलनाडु के लिए बकाया धन जारी करने की मांग की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2024 01:38 PM IST

सार

डीएमके अध्यक्ष ने पीएम मोदी से तमिलनाडु के मछुआरों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : पीटीआई


मछुआरों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए की मांग

एक अधिकारी ने बताया कि डीएमके अध्यक्ष ने पीएम मोदी से तमिलनाडु के मछुआरों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया। मोदी से मुलाकात के बाद स्टालिन ने 28 सितंबर को कांचीपुरम में एक सार्वजनिक रैली से पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। 




इन लोगों ने किया स्वागत

बता दें, कांचीपुरम में विपक्षी गठबंधन के नेता इकट्ठा होंगे। स्टालिन गुरुवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और सांसद टी आर बालू, तिरुचि शिवा, दयानिधि मारन, के कनिमोई और टी सुमति समेत डीएमके नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


पीएम मोदी के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात थी: सीएम

सीएम एमके स्टालिन ने कहा, 'यह पीएम मोदी के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। मैंने पीएम मोदी से तीन महत्वपूर्ण अनुरोध किए हैं। मैंने उन्हें हमारे अनुरोध को सूचीबद्ध करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन दिया है। जिस तरह केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर चेन्नई मेट्रो के पहले चरण को लागू किया, उसी तरह चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण को भी लागू किया जाना चाहिए। यह हमारा रुख है।'

 

वीसीके और डीएमके के बीच गठबंधन को लेकर यह कही बात

स्टालिन ने वीसीके और डीएमके के बीच गठबंधन और सत्ता हिस्सेदारी के सवाल पर कहा, ' उन्होंने (वीसीके) कुछ भी नया नहीं कहा। उनकी एक नीति है और वे लगातार यह कहते रहे हैं। उन्होंने स्वयं उन टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण दिया था। आप सभी इसे एक बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next