फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कृषि कानूनों के विरोध में स्टालिन सरकार लाई प्रस्ताव, विपक्ष ने किया विधानसभा से वॉकआउट

Sat, 28 Aug 2021 12:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य विधानसभा में शनिवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में एक प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य विधानसभा में शनिवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में एक प्रस्ताव पेश किया। वहीं प्रस्ताव के पेश होते ही भाजपा और एआईएडीएमके के नेता हंगामा करते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर गए। वहीं इस मामले पर एआईएडीएमके के विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में ये प्रस्ताव जल्दबाजी में लाया गया है। विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार को इस प्रस्ताव को लाने से पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी और किसानों की भी राय लेनी चाहिए थी।

विज्ञापन


 इस दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान केंद्र सरकार के तीन किसान-संबंधी कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस कानून को वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें