फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु में बंद का आह्वान, कर्नाटक सरकार की विफलता के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 11 Oct 2023 09:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के थिरुवरुर में कावेरी डेल्टा संरक्षण आंदोलन ने सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी जारी करने में कर्नाटक सरकार की विफलता के विरोध में बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
Cauvery Water dispute - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के थिरुवरुर में कावेरी जल बंटवारा विवाद पर कावेरी डेल्टा संरक्षण आंदोलन ने तमिलनाडु में बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार की विफलता के विरोध में यह कदम उठाया है। कावेरी जल बंटवारा विवाद को लेकर नागपट्टिनम में किसानों संघ ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन


कावेरी जल बंटवारा विवाद पर द्रमुक नेता टीकेएस ईलनगोवन ने कहा, 'उन्हें (कर्नाटक) पानी छोड़ना ही होगा। नदियों पर किसी भी राज्य का स्वामित्व नहीं है। उन्हें पानी उपलब्ध कराना ही होगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत समझौता है कि निचली तटवर्ती भूमि को पानी देने से इनकार नहीं किया जा सकता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा चाहती है कि द्रमुक और कांग्रेस के बीच मतभेद हो। यह मुद्दा दो राज्यों का है, लेकिन वो इसे दो राजनीतिक पार्टियों का मुद्दा बना रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कर्नाटक पानी छोड़े।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें