फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: विलुप्पुरम जिले में मंत्री के स्वागत में डीएमके का झंडा लगाने के दौरान कंरट से 13 साल के बच्चे की मौत

Tue, 24 Aug 2021 03:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, विलुप्पुरम

सार

  • जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय दिनेश की विलुप्पुरम जिले में बिजली का करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब वह द्रमुक पार्टी के झंडे लगाने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में वरिष्ठ मंत्री का स्वागत करने के लिए डीएमके का झंडा लगाने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि, शुक्रवार को हुए इस हादसे में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय दिनेश की विलुप्पुरम जिले में बिजली का करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब वह द्रमुक पार्टी के झंडे लगाने में मदद कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता ने ये झंडे लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

दिनेश को उस समय करंट लगा, जब झंडा लगाने के दौरान लोहे की रॉड जमीन के ऊपर चल रही हाईटेंशन लाइन की तार के संपर्क में आ गई, इससे दिनेश को जोरदार झटका (करंट) लगा। माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें