फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक, डीजीसीए ने दी जानकारी

Tue, 23 Mar 2021 07:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया गया
  • चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है
विज्ञापन
उड़ान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बार फिर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 तक कर दिया है। हालांकि, मामले की गंभीरता के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

विज्ञापन


एयर बबल के माध्यम से फंसे लोगों को देश लाया जा रहा है
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पिछले साल 25 मार्च से प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन मई 2020 से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत उड़ रही हैं। इनके अलावा जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ एयर बबल समझौते के तहत भी उड़ानों को ऑपरेट किया जा रहा है।

कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण लिया गया फैसला
विदेशों से आने वाले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए उड़ानों पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया है। बता दें कि देश में 700 से अधिक लोग कोरोना के नए स्ट्रेन के चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें