पुलिस ने कहा, केआईए उग्रवादियों ने जिले के हेंगलेप सब-डिवीजन के तहत एसओओ शिविर पर लगभग एक बजे नियंत्रण स्थापित कर लिया और विस्फोटकों सहित बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार लूट लिए।
संदिग्ध कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के उग्रवादियों ने म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (एसओओ) शिविर से हथियार और गोला-बारूद लूट लिया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। एसओओ कैंप वे स्थान है, जहां उन उग्रवादी संगठनों के कैडर रहते हैं, जिनके साथ सरकार ने अपने अभियान निलंबित रखने के हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, केआईए उग्रवादियों ने जिले के हेंगलेप सब-डिवीजन के तहत एसओओ शिविर पर लगभग एक बजे नियंत्रण स्थापित कर लिया और विस्फोटकों सहित बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार लूट लिए। केआईए के स्वयंभू प्रमुख कमांड थंगखोंगम हाओकिप को राज्य सरकारी की ओर से अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, बमबारी के मामलों में वांछित घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।