फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: यूक्रेनी मिसाइल हमले में रूसी सेना के लिए काम करने वाले सूरत के युवक की मौत; परिजनों का दावा

Mon, 26 Feb 2024 09:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

सूरत के एक व्यक्ति की मौत रूस में यूक्रेन के मिसाइल हमले में हो गई है। सूरत में उसके रिश्तेदारों ने यद दावा किया है। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतक का शव वापस लाने में मदद करने की अपील की है। 
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Volodymyr Zelenskyy X Handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो सालों से भी ज्यादा समय से चल रही जंग के थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध के कारण सूरत के एक परिवार को गहरा सदमा लगा है। दरअसल, वर्क वीजा पर रूस गए सूरत के एक व्यक्ति की मौत यूक्रेन के मिसाइल हमले में हो गई है। सूरत में उसके रिश्तेदारों ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक हेमिल मंगुकिया (23 साल) रूसी सेना के लिए सहायक का काम करता था।  

विज्ञापन

 
मृतक हेमिल मंगुकिया के रिश्तेदारों ने यह जानकारी देते हुए केंद्र सरकार से उसके पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया। वहीं, सूरत के जिला कलेक्टर सौरध पारधी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हम जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं। अभी तक हेमिल मंगुकिया को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

हेमिल के चाचा सुरेश मंगुकिया ने बताया कि उसने 20 फरवरी को सूरत में अपने परिवार के सदस्यों को व्हाट्सएप कॉल किया था। इसके अगले ही दिन वह यूक्रेन की सीमा के पास यूक्रेन द्वारा किए गए मिसाइल हमले में मारा गया। वहीं, उसके चचेरे भाई दर्शन सवानी ने   बताया कि हेमिल ने पहले कढ़ाई व्यवसाय में काम किया था। उन्होंने कहा कि हेमिल दो महीने पहले सेना में शामिल होने के लिए रूस चला गया था। वहां वह 50,000 रुपये के मासिक वेतन पर एक सहायक के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन


दर्शन ने बताया कि हेमिल ने विदेश में कुछ नौकरियों के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके आवेदन खारिज कर दिए गए। इस बीच, उसे 50,000 रुपये के वेतन पर रूसी सेना में सहायक के रूप में नौकरी का मौका मिला और वह वहां चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि हेमिल ने रूस जाने के लिए मुंबई के एक एजेंट को 3 लाख रुपये का भुगतान किया था। वह 14 दिसंबर को रूस के लिए रवाना हुआ था।

दर्शन के मुताबिक, रूस पहुंचने पर उसे नौकरी देने वाले ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कराया। जिसके मुताबिक, हेमिल को युद्ध क्षेत्र में तैनात किया गया और उनका वेतन बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें हेमिल की मौत के बारे में उसके परिचित से 23 फरवरी को पता चला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें