फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कमलेश तिवारी मामले का ट्रायल लखनऊ से प्रयागराज स्थानांतरित

Fri, 24 Sep 2021 10:29 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 

सार

आरोपियों ने अदालत से कहा कि उन्हें लखनऊ में जान का खतरा है और सांप्रदायिक तनाव के माहौल के कारण उन्हें निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
कमलेश तिवारी ( फाइल फोटो ) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले का ट्रायल लखनऊ से प्रयागराज स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ ने यह आदेश आरोपी अशफाक हुसैन और नौ अन्य द्वारा दायर याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने मुकदमे को उत्तर प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की थी। आरोपियों का कहना था कि उन्हें लखनऊ में जान का खतरा है और सांप्रदायिक तनाव के माहौल के कारण उन्हें निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील मीनाक्षी अरोड़ा पेश हुई थीं। 

कमलेश तिवारी की अक्टूबर, 2019 में लखनऊ में हत्या कर दी गई थी। दिसंबर, 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें