फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: ललित मोदी व उनकी मां को संपत्ति विवाद के लिए मध्यस्थता की सलाह, जानिए पूरा मामला

Mon, 06 Dec 2021 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीजेआई एनवी रमण की पीठ दिल्ली हाईकोर्ट की खंड पीठ के आदेश के खिलाफ ललित मोदी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ललित मोदी व उनकी मां बीना मोदी को उनका लंबे समय से लंबित संपत्ति विवाद निपटाने के लिए मध्यस्थता की राह चुनने की सलाह दी है। शीर्ष अदालत ने दोनों को अपने मन का मध्यस्थ चुनकर नाम बताने को कहा है। दिवंगत उद्योगपति केके मोदी की संपत्ति को लेकर मां बेटे के बीच विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन


सीजेआई एनवी रमण की पीठ दिल्ली हाईकोर्ट की खंड पीठ के आदेश के खिलाफ ललित मोदी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के कुछ ही देर बाद पीठ ने कहा, चूंकि यह परिवार के अंदर का संपत्ति से जुड़ा विवाद है। बेहतर होगा कि इसे मध्यस्थता के रास्ते निपटाया जाए। केके मोदी की डीड में भी इसकी व्यवस्था दी गई है। ललित मोदी भी इस मामले में मध्यस्थता के इच्छुक हैं। 

इस पर बीना मोदी के वकील कपिल सिब्बल व मुकुल रोहतगी ने कहा, हमें इसमें कोई समस्या नहीं। इस पर पीठ ने कहा, हमें एक सील बंद लिफाफे में अपने अपने मध्यस्थों के नाम भेज दीजिये। सुप्रीम कोर्ट 13 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें