फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 27 जनवरी को करेगा सुनवाई

Sat, 23 Jan 2021 02:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट हिरासत में हुई मौत के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने को लेकर पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर सुनवाई 27 जनवरी तक टाल दी है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने सोमवार को पूर्व  याचिका को जनवरी के तीसरे हफ्ते में सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने शुक्रवार को कहा, हम इस मामले को 27 जनवरी को सुनेंगे। भट्ट के वकील फारूख रशीद ने सुनवाई टालने की अपील की थी। रशीद ने पीठ को बताया कि इस मामले में वरिष्ठ वकील अस्वस्थ हैं और मामले को टाल दिया जाए।

बता दें अक्तूबर, 2019 में गुजरात हाईकोर्ट ने पालनपुर की जेल में बंद भट्ट की सजा निलंबित करने से इनकार कर दिया था। 2011 में 2002 के दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने वाले भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें