फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution: वायु प्रदूषण से हालत खस्ता, SC ने इन राज्यों से बचाव के लिए उठाए गए कदमों पर मांगे जवाब

Tue, 31 Oct 2023 12:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को 416 एक्यूआई के साथ जींद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। प्रदूषित हवा की वजह से आंखों में जलन और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर के आखिरी दिनों में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। कई राज्यों की हालत खस्ता बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार कर गया है। 300 से ऊपर एक्यूआई जाने का मतलब है कि शहर की हवा बहुत खराब स्थिति में है। ऐसे में वायु प्रदूषण की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी गंभीर हो गया है। उसने दिल्ली, पंजाब समेत पांच राज्यों से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों पर हलफनामा दाखिल करने को कहा है। 

सोमवार को 416 एक्यूआई के साथ जींद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। प्रदूषित हवा की वजह से आंखों में जलन और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, विशेषज्ञ के अनुसार प्रदूषण से फिलहाल दिवाली तक राहत के आसार नहीं हैं। 

इन राज्यों से मांगे जवाब

विज्ञापन

शीर्ष अदालत ने जिन राज्यों को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों पर हलफनामा दाखिल करने को कहा है वो निम्न हैं-

  1. दिल्ली

  2. पंजाब

  3. उत्तर प्रदेश

  4. हरियाणा

  5. राजस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें