फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए तीन नामों की सिफारिश, कॉलेजियम का फैसला

Mon, 06 Nov 2023 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए तीन नए जजों के नाम की सिफारिश की है। इसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संदीप मेहता का नाम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र के पास इनकी पदोन्नति की सिफारिश भेज दी है।

विज्ञापन


भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम प्रस्ताव पारित कर केंद्र के पास सिफारिश भेज दी। इन सिफारिशों को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद शीर्ष अदालत में स्वीकृत 34 जजों की संख्या पूरी हो जाएगी। कॉलेजियम ने प्रस्ताव में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत शक्ति है और वर्तमान में यह 31 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें