फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: 'ट्रायल कोर्ट को निचली अदालत कहना बंद करें', सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को दिया निर्देश

Sun, 11 Feb 2024 12:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि 'इस अदालत की रजिस्ट्री द्वारा ट्रायल कोर्ट को निचली अदालत कहना गलत है। साथ ही ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को भी निचली अदालत के रिकॉर्ड नहीं कहा जाना चाहिए।'
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने अपने रजिस्ट्री विभाग को कहा है कि वे ट्रायल कोर्ट को 'निचली अदालत' कहना बंद करें। निर्देश में ये भी कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को भी निचली अदालत के रिकॉर्ड नहीं कहा जाना चाहिए। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुयन ने दो लोगों की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाने के फैसले को चुनौती दी गई थी। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि 'इस अदालत की रजिस्ट्री द्वारा ट्रायल कोर्ट को निचली अदालत कहना गलत है। साथ ही ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को भी निचली अदालत के रिकॉर्ड नहीं कहा जाना चाहिए। रजिस्ट्रार इस आदेश पर नोटिस लें।' याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री से ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड की सॉफ्ट कॉपी की मांग की थी और 6 फरवरी को सुनवाई की। अब 8 फरवरी को दिए अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने उक्त बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें