फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन, जानिए कहां और कब देगा दस्तक

Wed, 19 May 2021 12:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ताउते चक्रवात तूफान के बाद अब भारतीय मौसम विभाग ने एक और सुपर साइक्लोन के आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23-25 मई के बीच सुंदरबन के आसपास एक सुपर साइक्लोन टकरा सकता है।
विज्ञापन
सुपर साइक्लोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात तूफान ताउते की तबाही से अभी देश उभरा नहीं है कि भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में एक और चक्रवाती तूफान के आने की संभावना जता दी है। बता दें कि गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते ने अरब सागर से उठकर गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में तबाही मचा दी है।

विज्ञापन


इस तूफान से गुजरात में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है तो वहीं महाराष्ट्र में इससे छह लोग मरे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान के टकराने की संभावना जारी की है। मौसम विभाग की माने तो 23-25 मई के बीच एक और तूफान 'यश' बंगाल की खाड़ी से टकराएगा। बता दें कि इस तूफान का नाम ओमान दिया गया है।




क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 23 से 25 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में यश नाम का एक सुपर साइक्लोन सुंदरबन क्षेत्रों में दस्तक देगा और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ये सुपर साइक्लोन बांग्लादेश की ओर जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान का नाम ओमान है और इसकी गति अम्फान जितनी तेजी हो सकती है। बता दें कि अम्फान ने पिछले साल 19 मई को बंगाल और आसपास के इलाकों को तबाह कर दिया था।
विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग तूफान की दिशा और गति को लेकर निश्चित नहीं है लेकिन विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव बना हुआ है। विभाग ने कहा कि जिस तरह से बढ़ रहा है, सप्ताह के अंत तक ये एक सुपर साइक्लोन में बदल सकता है।

इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को 23 मई को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी जा चुकी है। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कम दबाव बनने से कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना समेत गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में तापमान बढ़ रहा है और इसके और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें