फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 48 लाख की कार से चलेंगी सुमित्रा महाजन

Fri, 27 May 2016 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की नई अधिकारिक कार अब जगुवार एक्सई होगी। इस कार की अधिकारिक कीमत करीब 48.25 लाख रुपये है। यह कार बीते सोमवार को ही सुमित्रा महाजन के अधिकारिक आवास पर पहुंच गयी है।
विज्ञापन
  लोकसभा सचिव ने बताया कि सरकार ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए इस मंहगी आरामदायक कार को खरीदने का फैसला लिया है। इससे पहले सुमित्रा महाजन टोयटा की कैम्री कार से चलती थी।
विज्ञापन

और कौन सी कारें थी विकल्प में

- फोटो : jaguar.com
लोकसभा सचिव डी के भल्ला ने बताया कि, "हमारे पास दो विकल्प थे, बीएमडब्लू और जगुआर जो हमारे सुरक्षा मानकों पर खरा उतर रहे थे। हमने इनमें से सस्ते विकल्प को चयन किया।"   प्रोटोकाल नियमों के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, दोनों छठे स्थान पर आते है। इनसे ऊपर सिर्फ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, तथा उप-प्रधानमंत्री ही आते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें