महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार को बड़ी वारदात हुई। यहां के येओला कस्बे में मुस्लिम समुदाय के एक धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया, 35 वर्षीय मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है। उन्हें येओला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।
अफगानिस्तान के रहने वाले थे सूफी बाबा
पुलिस ने बताया, ख्याजा सैय्यद चिश्ती अफगानिस्तान का रहने वाले थे। हालांकि, वह नासिक में रह रहे थे। हमलावरों ने उनके सिर पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके से एसयूवी बरामद
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड को चार हमलावरों ने अंजाम दिया। मौके से उनकी एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद चारो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। लगातार दबिश जारी है।
पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने एक संधिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूफी बाबा की हत्या संपत्ति विवाद के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने बताया, मृतक पाकिस्तान से शरणार्थी के रूप में भारत आया था। वह चार साल पहले भारत आया था और भारत सरकार ने उसे एक शरणार्थी पास और देश में रहने के लिए दो साल का विस्तार दिया था। पुलिस ने बताया, मृतक का अपना YouTube चैनल भी था, जिसके भारत और विदेशों में फॉलोअर्स हैं। अधिकारी ने कहा कि उन्हें चैनल से भी आमदनी हो रही थी।