पूरे मुंबई शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर बुधवार सुबह सड़कों पर तालाब से नजारा दिखा। व्यस्त दिनचर्या वाले महानगर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर वाहनें रेंगते नजर आए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंबई में भारी बारिश व भूस्खलन के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को कई सड़कों पर जलजमाव होने से ट्रैफिक जाम हो गया। लोकल ट्रेनों व बेस्ट बसों के आवागमन पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
पूरे मुंबई शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर बुधवार सुबह सड़कों पर तालाब से नजारा दिखा। व्यस्त दिनचर्या वाले महानगर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर वाहनें रेंगते नजर आए। इससे रोजाना काम धंधे पर जाने वाले मुंबईकरों की हालत बिगड़ गई। उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कालानगर समेत कई इलाकों में वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
मुंबई में जलजमाव के कारण बेस्ट बसों के रास्ते बदलना पड़े। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, हालांकि उन्हें रोकना नहीं पड़ा। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने बताया कि लाइनों से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता के पंपों की मदद ली जा रही है। सुतार ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने के कारण नियंत्रण में रेलवे पुलिस की मदद ली जा रही है। लेट होने वाली ट्रेनों की सूचना सोशल मीडिया पर दी जा रही है, ताकि स्टेशनों पर भारी भीड़ न हो।
विज्ञापन
भूस्खलन में तीन मकान क्षतिग्रस्त, दो घायल
उधर, मुंबई पुलिस ने बताया कि चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन के कारण तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो लोगों के घायल होने की सूचना है। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है।
सतारा में प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन
महाराष्ट्र के सतारा में भूस्खलन की खबर है। प्रतापगढ़ किले के पास यह घटना हुई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
मेंगलुरु में कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरी
उधर, कर्नाटक के मेंगलुरु के मूडबिड्री इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिर गई। इससे तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।