फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: छात्रा ने 'बोरिंग क्लास' कैप्शन के साथ शेयर की महिला शिक्षक की तस्वीर, स्कूल आने पर जमकर हुई पिटाई

Wed, 30 Nov 2022 01:19 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में एक छात्रा को सोशल मीडिया पर 'बोरिंग क्लास' कैप्शन के साथ महिला शिक्षक की तस्वीर साझा करना महंगा पड़ गया। दरअसल, शिक्षिका को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने कथित रूप से छात्रा की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर 'बोरिंग क्लास' कैप्शन के साथ अपनी एक तस्वीर देखने पर भड़क गईं और छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षिका कथित तौर पर छात्रा को डंडे मारते दिख रही है। हालांकि, छात्रा ने माफी मांग ली, लेकिन शिक्षिका ने कक्षा के अंदर लड़की और उसके कुछ सहपाठियों की जमकर पिटाई कर दी। कक्षा में एक अन्य छात्र ने शिक्षिका द्वापा छात्रों को पीटते हुए वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


 जानें क्या है मामला
मदनूर मंडल में संस्थान में प्रथम वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर पिछले सप्ताह कक्षा के दौरान सेल फोन का उपयोग करते हुए शिक्षक की तस्वीरें क्लिक की थीं और इसे बोरिंग क्लास का कैप्शन देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया था। सोशल मीडिया पोस्ट का पता चलने के बाद शिक्षिका ने मंगलवार को छात्रा से पूछताछ की। हालांकि छात्र ने माफी मांग ली, लेकिन शिक्षिका ने कक्षा के अंदर लड़की और उसके कुछ सहपाठियों की पिटाई की। कक्षा में एक अन्य छात्र ने शिक्षिका को विद्यार्थियों को मारते हुए वीडियो बना लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद किशोर न्याय अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। घटना को लेकर कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें