फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: शहर और नजदीकी इलाकों में सुनाई दी रहस्यमयी धमाके की आवाज, सहमे लोग

Fri, 02 Jul 2021 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन निगरानी केंद्र की ओर से एक बयान में कहा गया कि भूकंपीय वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया लेकिन भूकंप का कोई संकेत नहीं मिला। भारतीय वायु सेना ने भी किसी प्रकार की उड़ान गतिविधि से इनकार किया है जिससे ऐसी आवाज आए। पिछले साल ऐसी आवाज सुनाई दी थी तब भारतीय वायु सेना ने विमान से निकलने वाले ‘सोनिक बूम’ को इसका जिम्मेदार बताया था लेकिन इस साल ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू (शहरी) जिले के दक्षिणी भागों, रामनगर जिले और पड़ोस में स्थित तमिलनाडु के होसुर जिले में शुक्रवार को किसी धमाके के समान रहस्यमयी आवाज सुनाई दी जिससे लोग सहम गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जयनगर, अनेकल, बिदादी, कनकपुरा, पद्मनाभनगर, केन्गेरी, राजराजेश्वरी नगर और होसुर में दोपहर 12.30 बजे के आसपास तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


शहर में रहने वाले कुमारस्वामी लेआउट के, वी ज्योति ने कहा, 'मैं घर में था जब मैंने आवाज सुनी जो इतनी तेज थी कि हमारे खिड़की दरवाजे हिलने लगे।' बिदादी के जय प्रकाश को भी इसी प्रकार का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा, 'आवाज तीन से चार सेकेंड तक सुनाई दी। आवाज कहां से आ रही है, यह जानने के लिए मैं बाहर निकला लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसकी जांच होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें