फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात, अगले सप्ताह ले सकता है तीव्र रूप

Wed, 16 Mar 2022 07:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम कार्यालय ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी ओर न जाएं। कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।   
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में एक चक्रवात का रूप ले सकता है। पूर्वानुमान है कि यह बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मंगलवार को बना कम दबाव का क्षेत्र (एलपीए) के पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और शनिवार तक पूरी तरह एलपीए बनने की उम्मीद थी लेकिन बाद में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास आगे बढ़ने से पहले खत्म हो गया।  

विज्ञापन


मौसम कार्यालय ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों में और गुरुवार व शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में न जाएं। इसने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार और मंगलवार के बीच अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाहर न जाएं। 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के अगले दिन 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें