फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF Action: ओडिशा में एसटीएफ ने चार ड्रग पेडलर्स को किया गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर की बरामद

Sun, 26 Jun 2022 07:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा में एसटीएफ मे चार ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे का धंधा करने वाले ड्रग माफिया के खिलाफ रविवार को ओडिशा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। यहां के खोरधा में एसटीएफ ने रविवार को चार ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन पेडलर्स के पास से तकरीबन 1 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


 ओडिशा एसटीएफ ने जारी किया बयान
नशे के खिलाफ इस कार्रवाई के बारे में ओडिशा एसटीएफ ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों तस्कर नशीले पदार्थ रखने का कोई वैध कारण नहीं बता सके। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में ये भी बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 1.030 ग्राम वजन वाली ब्राउन शुगर और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्यबल एसटीएफ ने अपने बयान में बताया कि अब चारों पेडलर्स को जिला एवं सत्र न्यायालय खुर्दा के विशेष न्यायाधीश के पास भेजा गया है। बयान में ये भी कहा गया है कि  पुलिस अन्य एंगल से भी इसकी जांच कर रह है। एसटीएफ के अनुसार, नशीली दवाओं के खिलाफ उनका विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन


ओडिशा में जारी है नशे के खिलाफ कार्रवाई 
समुद्र तटीय राज्य ओडिशा में नशे और नशे के कारोबर के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। राज्य में 2020 से 55 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर, हेरोइन, 202 ग्राम कोकीन और 111 क्विंटल से अधिक गांजा, 750 ग्राम अफीम जब्त की जा चुकी है। साथ ही इस अभियान के तहत एसटीएफ ने मादक पदार्थों के तस्करी और किसी भी तरह से इस धंधे से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें