फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बड़ा फैसला: इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य मूर्ति, अमर जवान ज्योति विवाद के बीच एलान

Fri, 21 Jan 2022 12:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की है। 
विज्ञापन
इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह नेताजी के प्रति उचित श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ दे दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने के निर्णय का मैं सहर्ष स्वागत करता हूं। यह निर्णय नेताजी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर कृतश्र राष्ट्र द्वारा उनके प्रति सम्मान की राष्ट्रीय अभिव्यक्ति है। 

विज्ञापन


अमर जवान ज्योति पर विवाद के बीच पीएम ने किया एलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह एलान ऐसे वक्त पर किया है, जब इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, सरकार ने अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ के साथ मर्ज करने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा 28 फुट ऊंची और छह फुट चौड़ी होगी और यह उस मंडप में स्थापित की जाएगी जहां कभी किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी और जिसे 1968 में हटा दिया गया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुल लोग देशप्रेम व बलिदान को नहीं समझ सकते। कोई बात नहीं, हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने 1972 में किया था अमर जवान ज्योति का उद्घाटन
अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को अमर जवान जोत का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें