फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: टीकाकरण केंद्र पर बने भगदड़ जैसे हालात, 20 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Tue, 31 Aug 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी

सार

बंगाल के एक कोविड टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने केंद्र में जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश की जिसके चलते यहां बने भगदड़ जैसे हालात में कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के एक केंद्र में घुसने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसके चलते यहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस के अनुसार इस दौरान कम से कम 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर गंभीर बनी हुई है। इनका जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जैसे ही धूपगुड़ी स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार खुला, कई लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। यहां भगदड़ जैसे स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार केंद्र के बाहर सुबह से ही सैकड़ों लोग कतार में खड़े थे। केंद्र के बाहर ऐसे हालात बनने का कारण पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि टीके की खुराकों की कमी का अनुमान लगाकर कुछ लोगों ने केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश की थी। फिलहाल यहां टीकाकरण रुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें