फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sputnik light: रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक लाइट भारत में अगले महीने होगी लॉन्च   

Wed, 24 Nov 2021 08:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस की ओर से कहा गया है कि स्पुतनिक लाइट भारत में अगले महीने लॉन्च की जाएगी। भारत में पहले ही स्पुतनिक V वैक्सीन  दी जा रही है।  
विज्ञापन
Sputnik v - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक लाइट भारत में अगले महीने लॉन्च की जाएगी। रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा कि भारत में दिसंबर में स्पुतनिक लाइट को लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

दिसंबर से प्रोडक्शन होगा शुरू
भारत में पहले से ही स्पुतनिक-वी वैक्सीन दी जा रही है। इससे पहले बीते दिनों किरिल दिमित्रीव ने बताया था कि भारत में स्पुतनिक का उत्पादन इस साल सितंबर से शुरू किया जाएगा। भारत में हर साल 30 करोड़ स्पुतनिक डोज बनाने की योजना बन रही है। इस साल दिसंबर अब से स्पुतनिक-वी का प्रोडक्शन शुरू होने से भारत को एक और वैक्सीन अधिक मात्रा में मिलने की उम्मीद है।  

सरकार ने दी थी निर्यात की इजाजत 
सरकार ने अक्टूबर महीने में घरेलू स्तर पर निर्मित रूस की सिंगल डोज वाली कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के निर्यात की इजाजत दी थी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई थी। फिलहाल इस वैक्सीन को अभी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें