फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: ड्यूटी पर शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाई

Wed, 24 Nov 2021 08:14 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

संघर्ष में शहीद सैनिकों के परिवारों को अब तक दिए जा रहे 21.5 लाख रुपये से 35 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कार्रवाई में मारे गए या अन्य कारणों से ड्यूटी पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। नए नियमों के अनुसार, संघर्ष में शहीद सैनिकों के परिवारों को अब तक दिए जा रहे 21.5 लाख रुपये से 35 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


दुर्घटना में मारे जाने पर भी बढ़ाई राशि
इसी तरह सेवा के दौरान दुर्घटना, आत्महत्या या बीमारी जैसे किसी अन्य कारण से मारे जाने वाले सैनिकों के परिवारों को 16.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सितंबर में आयोजित अर्धसैनिक बल की शासी निकाय की वार्षिक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

ये अनुग्रह भुगतान बल के कर्मियों द्वारा दो मदों, जोखिम निधि और केंद्रीय कल्याण कोष के तहत स्वैच्छिक योगदान से लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अर्धसैनिक बलों में भी इसी तरह का निर्णय लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें