उत्तराखंड में पार्टी को दुबारा सत्ता में लाने की रणनीति बनाने की बात हो या पंजाब में कैप्टन-सिद्धू के बीच सुलह कराने का मुद्दा। पार्टी आलाकमान ने अपने पुराने दमदार नेता हरीश रावत पर एक बार फिर भरोसा जताया है। इसी सिलसिले में हरीश रावत से अमर उजाला कुछ ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत करने जा रहा है। इस दौरान आप भी हमारे सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस नेता से सीधा सवाल कर सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी के अंदर पिछले दिनों राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बदली। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान हो या उत्तराखंड में पार्टी को दुबारा सत्ता में लाने की रणनीति बनाने की बात हो, पार्टी आलाकमान ने अपने पुराने दमदार नेता हरीश रावत पर भरोसा जताया। हरीश रावत ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और इन सभी मामलों में पार्टी को एक उचित विकल्प तक ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत थोड़ी देर बाद अमर उजाला के साथ लाइव होंगे। वे पंजाब की राजनीति से लेकर उत्तराखंड में पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर उन तमाम सवालों के जवाब देंगे जो आपके मन में हैं। अगर आप भी कांग्रेस नेता हरीश रावत से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमारे सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब) के माध्यम से जुड़कर अपने नेता से सवाल पूछ सकते हैं या आप अपने सवाल सीधे हम तक भेजकर उनका जवाब पा सकते हैं।