विशेष अदालत ने मंगलवार को किसान नेता अखिल गोगोई को 10 दिनों के लिए एनआईए हिरासत में भेज दिया है। नागरिकता कानून पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच गोगोई को यूएपीए कानून के तहत 12 दिसंबर को जोरहाट से गिरफ्तार किया गया था।
कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता को कड़ी सुरक्षा के बीच जोरहाट से शहर में लाया गया और अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें दस दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही कोर्ट ने एनआईए को गोगोई की नियमित चिकित्सा जांच करने और उन्हें परिवार के सदस्यों व वकीलों से मिलने देने का निर्देश दिया है।
कोर्ट में पेश करने ले जाते वक्त गोगोई ने कहा कि उन पर कड़े अत्याचार किए गए हैं। उन्होंने कहा, आंदोलन नहीं रुकना चाहिए। जब तक कानून वापस नहीं लिया जाए प्रदर्शन जारी रहना चाहिए।