फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के पूर्व नगर प्रचारक पर जानलेवा हमला, छह गोलियां मारी

Mon, 20 Jun 2016 06:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा के भावना एस्टेट में रविवार दोपहर ढाई बजे आरएसएस के पूर्व नगर प्रचारक अजीत सिंह उर्फ मोनू को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उन्हें हाथ-पैर में छह गोलियां लगी हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन पर जानलेवा हमले का आरोप संघ के ही नगर धर्म जागरण प्रमुख रामगोपाल पर लगा है। मामला 10 लाख के लेन-देन के पीछे विवाद का बताया गया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक ,नगला भूरिया, बरारा (मलपुरा) निवासी अजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह चाहर ने अपने भाई सत्येंद्र की नौकरी लगवाने के लिए भावना एस्टेट, सिकंदरा निवासी रामगोपाल उर्फ काका जाट को 10 लाख रुपये दिए थे। अजीत के पिता सुखवीर सिंह ने बताया कि रामगोपाल सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। वह संघ का नगर धर्म जागरण प्रमुख भी है।

अजीत दोपहर ढाई बजे रामगोपाल से रुपये मांगने गया था। इसी दौरान रामगोपाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। उनके दोनों हाथों मेें एक-एक, जबकि पैरों में दो-दो गोलियां लगी हैं। घायलावस्था में उन्होंने फोन कर घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। घायल को परिवारीजन थाना सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी तो वह नहीं मिला। 
विज्ञापन


Published by Sandeep Bhatt
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें