फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: गोदावरी जिले में बड़ा सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Mon, 12 Jun 2023 10:57 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। कार सवार लोग विजयवाड़ा से राजामहेंद्रवरम जा रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां सुबह हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक कार टकरा गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि नल्लाचारला गांव में कार राजमार्ग से गुजर रही थी तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। कार सवार लोग विजयवाड़ा से राजामहेंद्रवरम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें