फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI: सरकार ने शीर्ष स्तर पर किए बड़े फेरबदल, 13 आईएएस का तबादला, अमित अग्रवाल बने आधार के सीईओ

Mon, 12 Jun 2023 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदेश के मुताबिक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में भेजा गया है। 
विज्ञापन
IAS Officer (Representative) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल किए हैं। इसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का सीईओ नियुक्त किया गया है। यूआईडीएआई ही आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी उठाती है। साथ ही सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का नया महानिदेशक नियुक्ति किया गया है। अमित अग्रवाल 1993 बैच और सुबोध कुमार सिंह 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल
केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का प्रभार संभाल रहे अमित अग्रवाल को यूआईडीएआई का नया सीईओ बनाया गया है। वहीं सुबोध कुमार सिंह खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का पद संभाल रहे थे। कार्मिक मंत्रालय ने रविवार रात में यह आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें- IAS Transfer: यूपी में आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी
विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी को केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों के तहत मुंबई के विशेष आर्थिक क्षेत्र सांताक्रूज विशेष निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास आयुक्त श्याम जगन्नाथन को अब पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में महानिदेशक बनाकर भेजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव वुमलुनमंग वुलनाम को आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव और रमेश कृष्णमूर्ति को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाकर भेजा गया है। 
विज्ञापन


एल एस चांगसन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव, आर आनंद को भूमि संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव और मनिंदर कौर द्विवेदी को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्ति किया गया है। सुनील कुमार बर्नवाल को उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें