फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना की राज्यपाल को नसीहत: अपने कोटे से 12 एमएलसी नामित कर करें राजधर्म का पालन

Mon, 01 Mar 2021 08:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Shivsena - फोटो : Shivsena
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल से संजय राठौड़ के इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को शिवसेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सराहना की। इसके साथ ही पार्टी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को नसीहत देते हुए कहा कि वह विधान परिषद के लिए अपने कोटे से 12 सदस्यों को नामित कर 'राज धर्म' का पालन करें।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुणे में एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद उपजे सियासी बवाल के चलते शिवसेना विधायक और राज्य के वन मंत्री संजय राठौड़ ने रविवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने कोश्यारी को 'भाजपा द्वारा नियुक्त' राज्यपाल करार दिया।

संविधान के विरुद्ध काम कर रहे हैं राज्यपाल...
इसके साथ ही पार्टी ने राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद के 12 सदस्यों को नामित करने का निर्णय लेने में देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह संविधान के विरुद्ध है। पार्टी ने कहा, 'महा विकास आघाड़ी सरकार के हाथ में वास्तविक नियंत्रण है। मुख्यमंत्री ठाकरे इसके कारण ही अपने 'राज धर्म' का पालन कर रहे हैं।'
विज्ञापन


भाजपा की भी राजधर्म निभाने की जिम्मेदारी...
शिवसेना ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा के पास भी 'राज धर्म निभाने की जिम्मेदारी है। पार्टी ने कहा, 'भाजपा की ओर से नियुक्त किए गए राज्यपाल (भगत सिंह कोश्यारी) के पास अधिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल अपने कोटे से 12 एमएलसी नामित नहीं कर रहे हैं इसका अर्थ यह है कि वह राज धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं।'

बता दें कि शिवसेना ने आरोप लगाया कि पुणे में 23 वर्षीय युवती की मौत पर भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। सामना में कहा गया कि भाजपा नेता, दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मौत पर संवेदनहीन हैं। भाजपा इस मामले में लगातार संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें