फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदीप भटनागर बने पत्र सूचना कार्यालय के महानिदेशक, सत्येन्द्र प्रकाश को मिली बीओसी की अहम जिम्मेदारी

Mon, 01 Mar 2021 08:15 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आकाशवाणी के प्रमुख पद पर रहे जयदीप भटनागर ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के पद से रिटायर हुए केएस धतवालिया का स्थान लिया है...
विज्ञापन
Jaideep Bhatnagar takes over as Principal Director General, Press Information Bureau - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयदीप भटनागर पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नये प्रधान महानिदेशक बनाए गए हैं। भटनागर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। 1986 बैच के आईआईएस अधिकारी इससे पहले दूरदर्शन में कमर्शियल, सेल्स और मार्केटिंग विभाग के प्रमुख रहे हैं। आकाशवाणी के प्रमुख पद पर रहे जयदीप भटनागर ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के पद से रिटायर हुए केएस धतवालिया का स्थान लिया है।

विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दूसरा महत्वपूर्ण दायित्व भारतीय सूचना सेवा के 1988 बैच के अधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश को दिया है। सत्येन्द्र प्रकाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। सत्येन्द्र प्रकाश को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन का प्रधान महानिदेशक बनाया गया है। सत्येन्द्र प्रकाश पत्र सूचना कार्यालय से डीएवीपी में स्थानांतरित हुए थे और वहां उन्होंने लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। डीएवीपी के महानिदेशक बने और डीएवीपी को ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन का स्वरूप दिए जाने के बीद उन्हें इसका प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें