फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान बोले: नकली व घटिया उर्वरकों की बिक्री पर सख्त कदम उठाएं राज्य, दोषियों का रद्द करें लाइसेंस

Mon, 14 Jul 2025 07:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, दोषियों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने और एफआईआर दर्ज करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। राज्यों को दिए निर्देश में उन्होंने कहा, वे किसानों और कृषक समूहों को निगरानी प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रतिक्रिया एवं सूचना प्रणालियां विकसित करें।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से नकली एवं घटिया उर्वरकों की बिक्री के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में चौहान ने कहा, राज्य उर्वरक उत्पादन और बिक्री की नियमित निगरानी करने के साथ नमूने लेकर परीक्षण करें। पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो-उर्वरकों पर जबरन टैगिंग तुरंत बंद करने पर ध्यान दें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED Summon To Lawyers: आज CJI गवई अहम मामले की करेंगे सुनवाई, कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को ईडी के समन का केस

कृषि मंत्री ने कहा, दोषियों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने और एफआईआर दर्ज करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। राज्यों को दिए निर्देश में उन्होंने कहा, वे किसानों और कृषक समूहों को निगरानी प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रतिक्रिया एवं सूचना प्रणालियां विकसित करें। किसानों को असली-नकली उत्पादों की पहचान के बारे में शिक्षित करने के लिए विशेष प्रयास करें। यह पत्र नकली उर्वरकों की बिक्री, सब्सिडी वाले उर्वरकों की कालाबाजारी और देशभर में जबरन टैगिंग जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: केरल की नर्स निमिषा को फांसी से बचाने का मामला, आज सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की पीठ में सुनवाई

शुरू करें राज्यव्यापी अभियान
चौहान ने सभी राज्यों से नकली और घटिया कृषि आदानों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए निर्देशों के अनुसार राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, राज्य स्तर पर इस कार्य की नियमित निगरानी से किसानों के हित में एक प्रभावी और स्थायी समाधान निकलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें