फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत का खुलासा- मैंने की थी दाऊद से मुलाकात, लगाई थी लताड़ 

Wed, 15 Jan 2020 10:37 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत
विज्ञापन

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक इंटरव्यू में उदयनराजे भोसले पर हमले से लेकर दाऊद से मुलाकात तक कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात को सामने रखा। राउत ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बार मुंबई बम धमाके के आरोपी दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की थी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भी उन्होंने जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन


एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में राउत ने भाजपा नेता उदयनराजे भोसले को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह सबूत दें कि वो छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि मराठा योद्धा शिवाजी पर किसी का एकाधिकार नहीं है। शिवाजी महाराज एक भगवान की तरह थे और कोई उनकी पूजा करने की इजाजत नहीं लेता है। 

राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भी जमकर तारीफ की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत दी। राउत ने शरद पवार को जाणता राजा करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भी उन्हें यही नाम दिया है। 
विज्ञापन


दाऊद से मुलाकात 

इस दौरान राउत ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मैंने 1993 मुंबई सीरियल धमाके में प्रमुख आरोपी दाऊद इब्राहिम से भी मुलाकात की थी और उसे लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, शरद शेट्टी तय करते थे कि मुंबई का पुलिस कमिश्नर कौन होगा, कौन मंत्रालय में बैठेगा। इंदिरा गांधी करीम लाला से मुलाकात करती थीं। हमने उस वक्त का अंडरवर्ल्ड देखा है। अब तो बस चिल्लर रह गया है। 



राहुल गांधी को सलाह देते हुए राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता को रोज 15 घंटे पार्टी दफ्तर में मौजूद रहना चाहिए। 

'आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी' किताब पर उठे विवाद के बीच राउत ने कहा, हर बार यही कहा जाता है कि वंशजों से पूछो। जब शिवसेना का नाम रखा गया था, 'शिव' शब्द का इस्तेमाल हुआ था, क्या आपने वंशजों पर कुछ पूछा था? उदयनराजे भोसले को सबूत देना चाहिए कि वह छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें