फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Sena: मध्यावधि चुनाव करा लो, हम 100 सीटें जीतेंगे, संजय राउत को बागियों की घर वापसी की भी उम्मीद

Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिंदे गुट के असली शिवसेना के दावे के जवाब में राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे किसी और के नहीं हो सकते। आप पैसों के दम पर यह नाम नहीं हथिया सकते हैं।  
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार के पतन व एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद भी शिवसेना नेता संजय राउत की उम्मीदें कायम हैं। राउत ने मंगलवार को कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य में यदि मध्यावधि चुनाव कराए गए तो हम 100 सीटें जीतेंगे। उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि मध्यावधि चुनाव करा लो, कौन जीतेगा, कौन हारेगा सब स्पष्ट हो जाएगा। 

विज्ञापन

शिंदे गुट के असली शिवसेना के दावे के जवाब में राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे किसी और के नहीं हो सकते। आप पैसों के दम पर यह नाम नहीं हथिया सकते हैं।  



बागियों को पैसा ही नहीं कुछ और भी दिया
राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि बागियों को सिर्फ पैसा ही नहीं, कुछ और भी दिया गया है। जब भी यह उजागर होगा, बड़ा राजफाश होगा। शिवसेना नेता राउत ने यह भी कहा कि हमें अब भी उम्मीद है कि बागी विधायक घर वापसी करेंगे। हमारी इन विधायकों से बात होती रहती है। ये हमारे लोग हैं और वापस आएंगे। 'सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।' 
विज्ञापन

राउत ने कहा कि आप जांच एजेंसी और पैसे से सरकार को हाईजैक नहीं कर सकते हैं। शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े द्वारा भेजे गए उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों के अयोग्यता के नोटिस पर कहा कि शिंदे कैंप अगर नोटिस देना चाहता है तो उन्हें देने दीजिए। शिवसेना को पूरा भरोसा है। यदि मध्यावधि चुनाव होगा तो हम 100 सीटें जीतेंगे। 
शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनी नई सरकार ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। उसे कुल 164 वोट मिले जबकि अघाड़ी को 99 वोट मिले। इससे पहले स्पीकर के चुनाव में भी भाजपा के राहुल नार्वेकर विजयी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें