फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना की अमित शाह को सलाह, शरजील इमाम जैसे कीड़ों तो तत्काल खत्म करें

Fri, 31 Jan 2020 05:14 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  •  शरजील पर सरकार को मिला शिवसेना का समर्थन
  • शिवसेना ने सरकार के समर्थन में मुखपत्र सामना में लिखा लेख
विज्ञापन
BJP Shivsena - फोटो : BJP Shivsena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शुरू धरने का विरोध करते हुए शिवसेना ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। शिवसेना ने अपने मुख पत्र में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की देशद्रोह के मामले में बिहार से गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सलाह दी है कि वह तत्काल प्रभाव से शरजील इमाम जैसे कीड़ों को खत्म कर दें।

विज्ञापन


मुखपत्र के संपादकीय में लिखा कि शरजील इमाम ‘चिकन नेक’ पर कब्जा कर भारत को विभाजित करना चाहता है। ऐसे में उसके हाथ काट कर चिकन नेक हाई-वे पर रख देना चाहिए ताकि लोग उसे देखकर सबक ले सके। गृहमंत्री अमित शाह को शरजील जैसे कीड़ों को तुरंत खत्म कर देना चाहिए। हालांकि उन्हें शरजील के नाम पर हो रही राजनीति में नहीं फंसना चाहिए।

शरजील जैसे लोगों से दिल्ली चुनाव में भाजपा को लाभ
शिवसेना ने संपादकीय में लिखा है कि शरजील इमाम के बयान से देश भर में सीएए के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शनों को बड़ा धक्का लगा है। नए नागरिकता कानून के विरोध में देश भर में धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी देश विरोधी एक भी बयान नहीं दिया है। जेएनयू छात्र का बयान न सिर्फ भड़काऊ है, बल्कि देश विरोधी भी है। शरजील इमाम जैसे लोग बीजेपी को दिल्ली चुनाव से पहले खाद-पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बनाने का षड्यंत्र
संपादकीय में दावा किया है कि देश की सामाजिक-धार्मिक एकता लगभग खत्म हो चुकी है। जातिगत संघर्ष समेत अव्यवस्था फैलाने से लेकर देश मे इराक और अफगानिस्तान के मौजूद गृह युद्ध जैसे हालात बनाने का बकायदा षड्यंत्र रचा गया है। यह सारा काम राजनीतिक प्रयोगशाला में किया गया है।

शिक्षित और उच्च आय वर्ग में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक जहर बोया जा रहा है। शिवसेना ने सरकार से आग्रह किया है कि एक शरजील इमाम को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अब और शरजील इमाम पैदा न होने पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें