फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ship Fire: गोवा तट के पास माएर्स्क के जहाज पर लगी आग काबू में, चालक दल के एक सदस्य की मौत

Sun, 21 Jul 2024 02:19 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा तट के पास जहाज में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आईसीजी अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन जारी है, चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी के जहाज में लगी आग पर पाया काबू - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के जहाज में 19 जुलाई को आग लगी थी, इस आग पर काबू पा लिया गया है। इस में चालक दल के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक बयान के अनुसार जहाज के उस हिस्से में आग नहीं फैली जहां खतरनाक सामग्री रखी हुई थी।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी ने जानकारी दी कि 19 जुलाई को गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के जहाज में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जाते समय गोवा के तट से लगभग 102 समुद्री मील दूर आग लग गई थी। यह एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट 1,154 कंटेनरों को लेकर जा रहा था, जिसमें बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक सामग्री भी शामिल थे। इसमें लगी आग से चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है।



आईसीजी के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया ने बताया कि शनिवार को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से सूखे रासायनिक पाउडर को फैलाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने दावा किया कि जिस हिस्से में खतरनाक सामग्री रखी थी, वहां कोई आग नहीं लगी है। भाटिया ने कहा, "अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि आग पूरी तरह बुझ गई है। चार जहाज पहले से ही इलाके में हैं और हेलीकॉप्टर भी नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 चालक दल के सदस्यों में से एक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जहाज पर किसी को तत्काल कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा, "आईसीजी जहाज को तट से थोड़ा दूर रख रहा है। हमने राज्य एजेंसियों से तेल प्रदूषण के कारण होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। हमने सभी संबंधित राज्यों को चेतावनी दी है ताकि प्रदूषण प्रतिक्रिया के लिए आपदा आकस्मिक योजना को सक्रिय किया जा सके।" आईजीसी के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया ने कहा कि ऐसी आग को पूरी तरह से बुझाने में 3-4 दिन लगते हैं और तब भी क्षेत्र गर्म रहता है, जिस पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जहाज के उस हिस्से में आग लगने से बड़ी आपदा हो सकती थी, जहां खतरनाक माल रखा हुआ है। उन्होंने कहा, "फिलहाल तेल प्रदूषण नहीं है, जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह सिर्फ तैयारी की बात है कि जब ऐसी कोई घटना घटेगी तो हमें सभी सावधानियां बरतनी होंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें