फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का कहर, कई लोगों की मौत; हरियाणा के कई गांव जलमग्न

Sun, 11 Aug 2024 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather: उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों भारी बारिश की मार झेलनी पड़ी है। कहीं भूस्खलन की घटना हुईं तो कहीं जलभराव। कई राज्यों में लोगों के मौतों की खबरें सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
भारी बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। कहीं यातायात प्रभावित हुआ तो कहीं मकान ढह गए। साथ ही बांध में दरार आने से हरियाणा के कई गांवों में पानी भर गया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सालभर में होने वाली अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। 

विज्ञापन


भारी बारिश से राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित
भारी बारिश से राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, क्योंकि इससे राज्य में दो दिनों में 16 लोगों की मौत हुई। इनमें दो लोगों की मौत शनिवार और 14 की रविवार को हुई। इसके करौली जिले में 38 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई। वहीं, पंजाब के होशियारपुर में आज एक वाहन के बहने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। 

दिल्ली कई इलाकों में जलभराव, एक की मौत
मध्य, दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में भी भारी बारिश हुई। जिससे कई सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित हुआ। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रोहिणी के सेक्टर-20 में एक जलभराव वाले पार्क में एक सात वर्षीय लड़का डूब गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर जलभराव को लेकर सात और पेड़ गिरने के बारे में चार फोन कॉल आए। नजफगढ़-फिरनी मार्ग पर ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड के पास यातायात बाधित हुआ। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में भी दर्ज की गई भारी बारिश
गुरुग्राम में दोपहर में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पुलिस लाइन, बस स्टैंड रोड, शीतला माता रोड, नरसिंहपुर सर्विस रोड, बसई चौक, खंडसा, संजय ग्राम  रोड, सोहना रोड और सुभाष चौक, सेक्टर 30, 31, 40, 45, 47, 51, 22, 23, 4, 5, 12, 13, 48 सहित कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। इन क्षेत्रों में वाहनों और पैदल चलने वालों के साथ ट्रैफिक जाम भी देखा गया। लोगों को घुटने तक पानी से गुजरना पड़ा। 



भारी बारिश के कारण हिमाचल की 280 से ज्यादा सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण 280 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। राज्य में तीन लड़कियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने बताया कि 458 बिजली और 48 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन में भारी बारिश के बाद कोच इलाके में एक घर की छत गिर गई। जिसमें एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें