फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: हॉर्न बजाने पर एपीएसआरटीसी के बस चालक पर हमला, सात लोग गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 03:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश)

सार

Andhra Pradesh: नेल्लोर जिले में कावली के पास एपीएसआरटीसी बस के चालक पर हमला करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान की। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेल्लोर जिले में कावली के पास आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) बस के चालक पर हमला करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

रोडरेज की घटना में सात से ज्यादा लोगों ने बस चालक बी राम सिंह (52 वर्षीय) पर हमला कर दिया था। नेल्लोर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तिरुमलेश्वर रेड्डी ने बताया कि 26 अक्तूबर को जब बस कावली मछली बाजार के पास पहुंची तो राम सिंह ने सामने वाली कार के लिए हॉर्न बजाया। इससे लोग नाराज हो गए और उन्होंने राम सिंह पर हमला कर दिया।  

हालांकि, इस मुद्दे को वहां सुलझा लिया गया था, लेकिन सात लोगों ने दो कारों से बस का पीछा किया और मधुपाडु सर्विस रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 के पास राम सिंह को रोका और उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

आरोपियों ने राम सिंह को चालक की सीट से खींचकर पीटा। इस दौरान उन्होंने सहायक चालक टी. श्रीनिवासन राव को भी नहीं बख्शा। इस घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और हमले के उस वीडियो से आरोपियों की पहचान की, जो वायरल हो गया था। इसके पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अन्य फरार लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें