हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
जीएसटी परिषद की 37वीं बैठक आज, दरों में कटौती संभव
कई उद्योग संगठनों की ओर से दरों में कटौती की मांग के बीच आज जीएसटी परिषद की बैठक होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में परिषद के सदस्य दरों में कटौती का फैसला लिए जाने से पहले राजस्व की स्थिति और आर्थिक विकास की सुस्त रफ्तार पर मंथन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नॉर्दर्न जोनल काउंसिल मीटिंग में भाग लेने आज चंडीगढ़ आएंगे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंडीगढ़ में नार्दर्न जोनल काउंसिल (एनजेडसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वाइस चेयरमैन होंगे और कार्यक्रम का संचालन भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे श्रीनगर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अनुच्छेद 370 हटाने व केंद्र शासित राज्य बनाने के केंद्र के फैसले के बाद पहली बार आज श्रीनगर पहुंचेंगे। उनका चार दिवसीय यह दौरा उच्चतम न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हो रहा है। इससे पहले तीन बार उन्हें एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
पूर्वांचल में गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। वाराणसी सहित आसपास के जिलों के गांवों में गंगा का पानी घुस गया है। इससे उनका संपर्क टूट गया है। वहीं बाढ़ के हालातों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी स्थिति को देखते हुए सीएम योगी आज वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चिन्मयानंद प्रकरण: कानूनी मशविरा कर आज प्रयागराज से लौटेगी छात्रा
एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े करते हुए न्याय की उम्मीद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों से मिलने पिता और भाई के साथ पहुंची छात्रा अब कानूनी राय मशविरा लेकर शुक्रवार को लौटेगी। वहीं छात्रा के घर पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का कड़ा पहरा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बलिया: रागिनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार को भेजा जेल, सजा पर सुनवाई आज
बलिया जिले के चर्चित रागिनी हत्याकांड में न्यायालय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश चंद्रभानु सिंह की अदालत ने गुरुवार को रागिनी हत्याकांड की सुनवाई करते हुए कृपाशंकर तिवारी समेत चार को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया। सजा पर आज सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
शेफाली पर निगाहें, बीपी एकादश अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी
भारत की टी-20 टीम में चुनी गई युवा शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें लगी होंगी, जब बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम शुक्रवार को यहां अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से भिड़ेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज गोरखपुर आएगी देश की पहली निजी ट्रेन तेजस
लखनऊ से दिल्ली तक जाने वाली देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस आज गोरखपुर आएगी। लखनऊ से ट्रेन सुबह 6.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर