फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 12 Sep 2019 07:09 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top 5 News of 12 september - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


चिदंबरम की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई, आईएनएक्स मीडिया मामले में हुई थी गिरफ्तारी

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी। चिदंबरम ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को गैरकानूनी बताया है। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में अभी तक अन्य कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। साथ ही उनसे पूछताछ भी पूरी हो चुकी है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान आज, क्या केएल राहुल की होगी छुट्टी?
भारतीय चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को यहां टीम चुनेंगे, जिसमें सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का बल्ले से लचर प्रदर्शन रोहित शर्मा के लिए टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता बना सकता है।

पढ़ें पूरी खबर

यूपी: बढ़ी बिजली दरें आज से होंगी लागू, अब प्रति यूनिट इतना ज्यादा करना होगा भुगतान
प्रदेश में बिजली की नई दरें बृहस्पतिवार से लागू हो जाएंगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में औसतन 12 फीसदी तक इजाफा किया है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज के रूप में 10 रुपये प्रति किलोवाट के साथ ही बिजली के लिए 50-60 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

पढ़ें पूरी खबर

18 साल बाद इंग्लैंड में एशेज जीतना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, आज से शुरू होगा पांचवां और आखिरी टेस्ट
ऑस्ट्रेलियाई टीम जब गुरुवार से शुरू हो रहे एशेज 2019 के चौथे टेस्ट के लिए उतरेगी तो उसका लक्ष्य 2001 के बाद इंग्लैंड में पहली एशेज श्रृंखला जीतना होगा और शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ उसके 'ट्रंपकार्ड' साबित होंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीतती है तो इंग्लैंड में टीम 18 साल बाद एशेज अपने नाम करेगी।

पढ़ें पूरी खबर

डूसू चुनाव आजः ईवीएम में बंद होगा 16 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू ) चुनाव 2019-20 के लिए कई दिनों से प्रचार में पसीना बहा रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। शुक्रवार  दोपहर 12 बजे मतगणना के बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस बार डूसू के दंगल में 16 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। इनके भविष्य का फैसला 1 लाख 44 हजार मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए कुल 576 ईवीएम से वोटिंग होगी।

पढ़ें पूरी खबर

आज विदा होंगे गणपति बप्पा, यमुना में विसर्जन पर पाबंदी
बृहस्पतिवार को राजधानी के घर-घर से गणपति बप्पा की विदाई होगी। 2 सिंतबर को मूर्ति स्थापना के बाद कहीं तीन तो कहीं आठ दिन बाद विसर्जन शुरू हो चुका था। यमुना में विसर्जन पर पाबंदी होने के कारण कृत्रिम तालाबों में ही बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 

पढ़ें पूरी खबर

मुक्ताकाशीय मंच पर दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला की आज से शुरुआत
मुक्ताकाशीय मंच पर रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन आज से शुरू हो जाएगा। आने वाले एक माह तक रामनगर में त्रेतायुग के महानायक भगवान श्रीराम की लीलाएं जीवंत होंगी। बुराई पर अच्छाई की विजय का सदियों पुराना संदेश नेमियों के सामने फिर से साकार होगा। आने वाले 31 दिनों तक रामनगर का माहौल राममय रहेगा। रामनगर की विश्व प्रसिद्ध लीला का मंचन गुरुवार को अनंत चतुर्दशी से आरंभ होगा। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरपुर आश्रयगृह मामला: पीड़िताओं को परिवारों के पास भेजने पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की पीड़िताओं को उनके परिवारों के पास भेजने के मुद्दे पर गुरुवार को फैसला लेगा। बता दें कि पिछले साल मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ की तरफ से चलाए जा रहे शेल्टरहोम में रहने वाली बहुत सारी बालिकाओं के यौन शोषण का मामला सामने आया था। 

पढ़ें पूरी खबर

तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्विट्जरलैंड पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बुधवार देर रात स्विट्जरलैंड पहुंचे। राष्ट्रपति आइसलैंड की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं। राष्ट्रपति स्विट्जरलैंड के बाद 15 सितंबर को स्लोवेनिया जाएंगे। वह 17 सितंबर को भारत लौटेंगे।

पढ़ें पूरी खबर

समान काम के लिए समान वेतन का आदेश जारी, केंद्र के 10 लाख अनियमित कर्मचारियों को होगा लाभ 
केंद्र सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में काम कर रहे दस लाख अनियमित (कैजुअल) कर्मचारियों के लिए समय से पहले ही दीवाली मनाने का प्रबंध कर दिया है। इन सभी को अब नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने बुधवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किया।  

पढ़ें पूरी खबर

गुजरात के फैसले पर नरम पड़े गडकरी, बोले- जुर्माने का मकसद जान बचाना, राज्य चाहें तो घटा सकते हैं 
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा, नए मोटर वाहन कानूनों के तहत भारी-भरकम जुर्माने को कम करने वाले राज्यों से उन्हें कोई समस्या नहीं है। यह उनका हक है। जुर्माने की रकम बढ़ाने का फैसला लोगों की जान बचाने के लिए लिया गया है। राज्य सरकार चाहें तो जुर्माना घटाने का फैसला कर सकती है।

पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या केस: मुस्लिम पक्ष ने कहा- 1949 में हुई गलती को हमेशा जारी नहीं रखा जा सकता
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में बुधवार को मुस्लिम पक्ष ने कहा कि 22 दिसंबर 1949 को जो गलती हुई, उस गलती को लगातार जारी नहीं रखा जा सकता। साथ ही मुस्लिम पक्ष ने यह भी कहा कि क्या रामलला विराजमान कह सकते हैं कि उस जमीन पर मालिकाना हक उनका है?

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें