फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा: वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने छोड़ा पद, प्रधानमंत्री कार्यालय में थे सलाहकार

Mon, 02 Aug 2021 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल के महीनों में पीएमओ छोड़ने वाले वह दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
अमरजीत सिन्हा - फोटो : twitter.com/Secretary_MoPR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार थे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का काम देखते थे। 

विज्ञापन


1983 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा साल 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे और फिर उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया था। सिन्हा हाल के महीनों में पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं। उनसे पहले पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने मार्च में इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें