फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDG India Index: नीति आयोग के इंडेक्स में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ केरल-उत्तराखंड शीर्ष,बिहार रहा सबसे पीछे

Fri, 12 Jul 2024 09:02 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में केरल ने अपना पहला स्थान कायम रहा है, वहीं बिहार ने सबसे खराब प्रदर्शन वाला राज्य रहा है। 
 
विज्ञापन
नीति आयोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड और केरल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। जहां सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को मूल्यांकन किया गया। वहीं बिहार का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की। इसके बाद उन्होंने कहा, "सरकार द्वारा लक्षित हस्तक्षेप ने भारत को एसडीजी के तहत निर्धारित 16 लक्ष्यों में महत्वपूर्ण सुधार हासिल करने में मदद की है।" बता दें कि नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार, भारत का समग्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) स्कोर 2023-24 में बढ़कर 71 हो गया। यह स्कोर वर्ष 2020-21 में 66 था। इसे गरीबी उन्मूलन, सभ्य कार्य प्रदान करने, आर्थिक विकास, जलवायु कार्रवाई और भूमि पर जीवन पर महत्वपूर्ण प्रगति का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन वाले राज्यों में उत्तराखंड और केरल का स्कोर 79 रहा। दोनों ही राज्य शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर 78 स्कोर के साथ तमिलनाडु और 77 स्कोर के साथ गोवा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं इसके विपरीत बिहार का स्कोर 57, झारखंड का स्कोर 62 और नागालैंड का स्कोर 63 रहा। ये तीनों राज्य इस वर्ष के सूचकांक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य थे। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली शीर्ष पांच प्रदर्शन करने वाले राज्य थे।
विज्ञापन


नीति आयोग के सीईओ ने कहा, "भारत न केवल एसडीजी के तहत अधिकांश लक्ष्यों को प्राप्त करने में ट्रैक पर है और दूसरों से आगे है," उन्होंने कहा कि सरकार को इनमें से कुछ लक्ष्यों को 2030 से पहले हासिल करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सूचकांक से पता चलता है कि 16 लक्ष्यों में से, भारत का समग्र स्कोर केवल 'लक्ष्य 5' (लैंगिक समानता) पर 50 से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें