फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन : वैज्ञानिक ने कहा- सितंबर में कोरोना वायरस की रिप्रोडक्शन-वैल्यू हुई एक से भी कम 

Wed, 22 Sep 2021 07:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के आधार पर बताया है कि प्रमुख शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बंगलूरू में आर वैल्यू एक से अधिक है। कोरोना वायरस की आर वैल्यू अगस्त के आखिर में एक थी जो सितंबर में गिरकर 0.92 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज की वैज्ञानिक सिताभरा सिन्हा का कहना है कि कोरोना वायरस की रिप्रोडक्शन (आर) वैल्यू गिरकर एक से कम हो गई है। अध्ययन के के अनुसार, कोरोना वायरस की आर वैल्यू अगस्त के आखिर में एक थी जो सितंबर में गिरकर 0.92 हो गई है। आर-वैल्यू एक से कम होने का मतलब है कि वायरस के फैलने की गति वहां धीमी हो गई है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के आधार पर बताया है कि प्रमुख शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बंगलूरू में आर वैल्यू एक से अधिक है। पुणे और दिल्ली में ये दर एक से कम है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे महाराष्ट्र व केरल में सक्रिय मामले अधिक होने के बावजूद भी वायरस की आर वैल्यू एक से कम है। 

आर-वैल्यू को ऐसे समझें
वैज्ञानिकों के अनुसार एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित कर हा है। इसी से आर वैल्यू तय होती है। इसी से वायरस के प्रसार की गति का भी पता चलता है।  दूसरी लहर के दौरान आर वैल्यू में गिरावट राहत का संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें