फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: स्कूल भर्ती घोटाला मामले में CBI की कार्रवाई, टीएमसी विधायक और पार्षदों के आवासों पर छापे मारे

Thu, 30 Nov 2023 12:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अफसरों ने बताया कि यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत की गई। जिनके घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की गई, उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
CBI - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और दो पार्षदों समेत टीएमसी के कई नेताओं के आवासों पर छापे मारे। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुर्शिदाबाद के डोमकल के विधायक जफीकुल इस्लाम, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता और बिधाननगर नगर निगम के पार्षद देबराज चक्रवर्ती के आवास पर छापेमारी की। अफसरों ने बताया कि यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत की गई। जिनके घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की गई, उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जांच के सिलसिले में कोलकाता, मुर्शिदाबाद और कूचबिहार जिलों में और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें