फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्बानंद सोनोवाल बोले: मैसूर में पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व, हैदराबाद में होगा 25वां काउंटडाउन योग अभ्यास कार्यक्रम 

Mon, 23 May 2022 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी, नामचीन हस्तियां, प्रतिष्ठित योग गुरु, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, योग और संबद्ध विज्ञान के विशेषज्ञ, स्थानीय योग संस्थान के सदस्य शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Sarbananda Sonowal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई-2022) 21 जून को मैसूर में आयोजित किया जाएगा। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामूहिक रूप से योग प्रदर्शन में शामिल होकर करेंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 'आजादी का अमृत महोत्सव' वर्ष में होने की वजह से आयुष मंत्रालय ने देश भर के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर एक साथ योग प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, ताकि वैश्विक स्तर पर देश की ब्रांडिंग हो सके और लोगों का ध्यान इन महत्वपूर्ण स्थलों की ओर भी आकर्षित किया जा सके। 

विज्ञापन


गार्जियन रिंग होगा आकर्षण का केंद्र

  • मुख्य कार्यक्रम के अलावा गार्जियन रिंग आकर्षण का केंद्र होगा, जो योग का एक स्ट्रीमिंग कार्यक्रम होगा। यह विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित आईडीवाई कार्यक्रमों की डिजिटल फीड को एक साथ कैप्चर करेगा। इसकी शुरुआत जापान के (जिसे उगते सूरज का देश कहते हैं) समयानुसार सुबह 6 बजे के लिए प्रस्तावित है। 
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले कई बड़े योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में योग अभ्यास के 25वें काउंटडाउन पर 27 मई को हैदराबाद में योग अभ्यास होगा, जिसमें लगभग 10 हजार लोग शामिल होंगे। 
  • कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी, नामचीन हस्तियां, प्रतिष्ठित योग गुरु, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, योग और संबद्ध विज्ञान के विशेषज्ञ, स्थानीय योग संस्थान के सदस्य शामिल होंगे। 
  • इससे पहले मेगा काउंटडाउन कार्यक्रम शिवडोल (2 मई को 50वां काउंटडाउन कार्यक्रम) और लाल किले (7 अप्रैल को 75वां काउंटडाउन कार्यक्रम) पर आयोजित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें