फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: संजय सिंह आजाद हुए पर आतिशी मार्लेना फंसी, भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस

Wed, 03 Apr 2024 12:58 PM IST
श्वेता महतो डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी ने कहा है कि आतिशी मार्लेना आदतन इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाती रही हैं। उनका बयान झूठा और मनगढ़ंत है। 
विज्ञापन
संजय सिंह, आतिशी मर्लेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय सिंह को शराब घोटाले में जमानत मिल गई है, लेकिन एक अन्य मामले में आम आदमी पार्टी की बड़ी नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना फंस गई हैं। भाजपा ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी मार्लेना ने दावा किया था कि कुछ करीबियों के माध्यम से उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा है। उनके अनुसार, भाजपा में शामिल न होने पर उन्हें भी परिणाम भुगतने और जेल जाने के लिए तैयार रहने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


लेकिन भाजपा ने आरोप लगाया है कि आतिशी मार्लेना केवल सनसनी पैदा करने के लिए इस तरह के आरोप लगाती हैं। वे कभी कोई साक्ष्य नहीं देती। उससे किसने बात की, यह भी नहीं बतातीं, लेकिन अपने ऊपर दबाव डालने की बात कहती हैं। भाजपा ने आतिशी मार्लेना के इस पूरे दावे को भ्रामक और पार्टी की छवि खराब करने वाला बयान बताया है। पार्टी ने आतिशी को कानूनी नोटिस भेजते हुए कहा है कि यदि आतिशी मार्लेना अपने  इस बयान के लिए माफी नहीं मांगतीं तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। 



भाजपा ने कहा 
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी ने कहा है कि आतिशी मार्लेना आदतन इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाती रही हैं। उनका यह बयान झूठा और मनगढ़ंत है। उन्होंने अपने बयान के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है। उनसे कब और किसने बात की, यह भी नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश है। यदि वे अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगतीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें