फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Sanjay Singh arrested: संजय सिंह से पहले सोनिया, शरद पवार समेत ये विपक्षी नेता भी आ चुके हैं ईडी के शिकंजे में

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 04 Oct 2023 07:24 PM IST

सार

Sanjay Singh arrested: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर शरद पवार तक, यह एक लंबी सूची है, जिसमें दर्जनों विपक्षी नेता ईडी के शिकंजे में आ चुके हैं। कोई जेल जा चुका है, तो किसी ने ईडी की लंबी पूछताछ का सामना किया है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh arrested: Manoj Jha - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


ईडी के समक्ष पेश हो चुके हैं ये नेता

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से अवैध रेत खनन मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी है। चारा घोटाले में सजा होने के बाद लालू प्रसाद यादव पर रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने का मामला चल रहा है। उनके बेटे तजस्वी यादव से भी पूछताछ हुई है। इस केस में सीबीआई और ईडी, दोनों जांच एजेंसियां शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में पीसीसी कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, गिरीश देवांगन, आरपी सिंह, विनोद तिवारी और सन्नी अग्रवाल के निवास एवं कार्यालयों पर ईडी की रेड हो चुकी है। आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह, सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद और पूर्व एमएलसी सुबोध राय भी जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी ईडी की सुई घूम रही हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के करीबियों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। ममता बनर्जी के खिलाफ चिट फंड मामला है,, तो कर्नाटक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी ईडी के निशाने पर आ चुके हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई भी केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next