फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: युद्ध के 11वें दिन बैकफुट पर आया हमास, रक्षा विशेषज्ञ कुलकर्णी ने बाइडन के इस्राइल दौरे को बताया अहम

Wed, 18 Oct 2023 07:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइडन इस्राइल पहुंचकर हिजबुल्ला और ईरान को यह साफ संदेश देंगे कि हमास के साथ संघर्ष में इस्राइल अकेला नहीं है। अगर हिजबुल्ला और ईरान किसी तरह का दुस्साहस करेंगे, तो अमेरिका उनके खिलाफ मोर्चा खोल सकता है। इसके अलावा बंधकों की रिहाई को भी बाइडन के पहुंचने से बल मिलेगा। 
 
विज्ञापन
रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे संघर्ष पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने बड़ा दिया है। उनका कहना है कि गाजा में कई कमांडरों के मारे जाने के बाद हमास बैकफुट पर है और बंधकों को मेहमान बताकर छोड़ने की बात कर रहा है। रक्षा विशेषज्ञ कुलकर्णी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का इस्राइली दौरा हमास के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा, क्योंकि वे खुलकर हमास का समूल नाश को जरूरी बता चुके हैं और इसके लिए इस्राइल को जो भी चाहिए मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन


हमास के साथ संघर्ष में इस्राइल अकेला नहीं
उन्होंने कहा कि बाइडन इस्राइल पहुंचकर हिजबुल्ला और ईरान को यह साफ संदेश देंगे कि हमास के साथ संघर्ष में इस्राइल अकेला नहीं है। अगर हिजबुल्ला और ईरान किसी तरह का दुस्साहस करेंगे, तो अमेरिका उनके खिलाफ मोर्चा खोल सकता है। इसके अलावा बंधकों की रिहाई को भी बाइडन के पहुंचने से बल मिलेगा। बंधकों के रिहा होने के बाद हमास के पास बचाव के लिए कुछ भी नहीं रह जाएगा। ऐसे में हमास की रणनीति यही रहेगी कि फिलहाल हथियार डाल दिए जाएं और भविष्य में फिर से अपनी शक्ति जुटाए। एजेंसी

संक्षिप्त युद्धविराम संभव
बता दें, सोमवार को मिस्र द्वारा एक समझौते के तहत मानवीय सहायता की बात कही थी, लेकिन इस्राइली सेना ने युद्धविराम की किसी भी संभावना से इन्कार कर दिया था। हालांकि अब माना जा रहा है कि सक्षिप्त मानवीय युद्धविराम संभव है। इस दौरान राफा सीमा पर मदद पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें