महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर लगातार हो रही किरकिरी के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने तीन मंत्रियों सुजीत बोस, पार्थ भौमिक और बीरबाहा हंसदा को रविवार को संदेशखाली भेजा। स्थानीय स्तर पर आक्रोश की वजह से मंत्रियों ने यहां आकर लोगों की शिकायतें सुनीं। वहीं, गांव पहुंचे तृणमूल नेताओं ने आश्वासन दिया कि बांध बनाने के एवज में लिए गए पैसे लौटाए जाएंगे। शनिवार को शिबु हाजरा और उत्तम सरदार की गिरफ्तारी पर गांव की महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सरकार पर संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी और तृणमूल नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है।
रविवार को तृणमूल कांग्रेस नेता महेश्वर सरदार और गणेश हलदार ने कहा कि उन्होंने बांध बनाने के नाम पर जो पैसे लिए थे, वह वापस करने को तैयार हैं। उन्होंने गांव वालों से पैसे देने वालों की लिस्ट मांगी है। उत्तम सरदार और हाजरा ने बांध बनाने के एवज में गांव वालों से प्रति बीघा 4 हजार रुपये लिए थे। लोगों का आरोप है कि बांध क्या लोगों के पैसे से बनते हैं। सरकार से भी तो पैसे आए होंगे, वह पैसे कहा हैं। कैंप लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी जा रही हैं।
कुछ लोग तिल का ताड़ बना रहे
शिबू हाजरा की पेशी के दौरान चोर चोर के नारे, आठ दिन का रिमांड
पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार शिबू हाजरा को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जब पुलिस उसे कोर्ट की ओर ले जा रही थी, वहां उपस्थित लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए। कोर्ट ने उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।
पीएम मोदी 7 मार्च को बंगाल में महिला रैली को करेंगे संबोधित